कल से पुराने रास्ते पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
प्रयागराज। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार दो अप्रैल से अपने पुराने रास्ते पर चलेगी। पिछले कई दिन से वंदे भारत एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग, जंघई की बजाय इलाहाबाद सिटी, मंडुवाडीह के रास्ते चल रही थी। अब मंगलवार दो अप्रैल से ट्रेन अपने पुराने रास्ते इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग, जंघई के रास्ते वाराणसी तक चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।