गोरखपुर के लिए खास
000000000000000000000
मुख्यमंत्री योगी के मामले में सुनवाई 23 को
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य के खिलाफ गोरखपुर में दर्ज मुकदमे में पुलिस की अंतिम रिपोर्ट पर स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में शनिवार को सुनवाई हुई। मुकदमे के वादी तलत अजीज ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट पर आपत्ति दाखिल की है, जिस पर कुछ देर की सुनवाई के बाद स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश का पालन पक्षकारों द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसलिए सुनवाई टालते हुए पक्षकारों से हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।