वाराणसी के ध्यानार्थ
000000000000000000
परीक्षा केंद्र डीबार करने को चुनौती
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने राम भवन इंटर कालेज सताहवां बलिया को तीन साल तक बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने पर लगे प्रतिबंध पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार से कॉलेज की याचिका पर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका की सुनवाई 12 नवंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति एमके गुप्ता ने कॉलेज प्रबंधन की याचिका पर दिया है। याची के अधिवक्ता का कहना है कि कॉलेज के केंद्र अधीक्षक अमरजीत यादव के खिलाफ कार्यवाही हुई। 17 अप्रैल 18 को उन्हें कारण बताओ नोटिस दे कर कक्ष निरीक्षक बनाने से रोक दिया गया। लेकिन, बिना नोटिस दिए कालेज को तीन साल के लिए केंद्र बनाने से प्रतिबंधित कर दिया गया, जिसकी वैधता को चुनौती दी गई है।