दस तक लखनऊ ही जाएगी प्रयाग-बरेली पैसेंजर
इलाहाबाद। प्रयाग से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अब दस जुलाई तक लखनऊ ही जाएगी। लखनऊ-मुरादाबाद रेलखंड पर रखरखाव का काम किए जाने की वजह से पिछले काफी दिनों से इस ट्रेन का संचालन इलाहाबाद से लखनऊ के बीच ही हो रहा है। पूर्व में गाड़ी संख्या 54377/54378 प्रयाग-बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन चार जुलाई तक ही प्रयाग से लखनऊ के बीच होना था, लेकिन रेलवे ने इसे छह दिन और बढ़ा दिया है। अब प्रयाग-बरेली पैसेंजर दस जुलाई तक लखनऊ से बरेली तक निरस्त रहेगी।