फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो सप्ताह में 140 विमान निरस्त, अटका यात्रियों का रिफंड

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर बीते दो सप्ताह से विमानों का संचालन अस्तव्यस्त है। यहां बीते दो सप्ताह के दौरान 140 विमान निरस्त हो चुके हैं। इससे विमानन कंपनियों को तो नुकसान हुआ ही है, यात्रा भी परेशान हुए। तमाम मुसाफिरों की दिक्कत अब भी बरकरार है। अधिकांश का यही कहना है कि रिफंड उन्हें अब तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

क्रिसमस से ही मौसम की आंखमिचौली हो रही है। कोहरे की वजह से बीते दो सप्ताह से रेल और विमान संचालन पर खासा असर पड़ा है। जहां एक ओर ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ी है तो वहीं प्रयागराज से चलने व यहां आने वाले विमान भी लगातार निरस्त हो रहे हैं।
बीते दो सप्ताह के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने व जाने वाले 140 विमान निरस्त हो चुके हैं। इस दौरान जिनका यहां आवागमन हुआ भी है तो उसमें से 80 फीसदी विलंब से ही यहां पहुंचे। पिछले दो सप्ताह में यहां 88 विमानों का ही आवागमन हुआ है। हालांकि, विमान निरस्त होने की वजह से तमाम यात्रियों का रिफंड भी अटक गया है।
विज्ञापन

अभिषेक ओझा नाम के यात्री ने बताया कि उन्हें प्रयागराज से बंगलूरू जाना था। एक ट्रैवल्स एजेंट के माध्यम से टिकट बुक कराई, लेकिन खराब मौसम की वजह से 30 दिसंबर को विमान निरस्त हो गया। अब उन्हें अपने रिफंड का दस दिन से इंतजार है। इसी तरह गुरुग्राम की एक निजी फर्म में काम करने वाले प्रयागराज निवासी अमित श्रीवास्तव ने वाराणसी से दिल्ली की एयर टिकट ली, लेकिन विमान निरस्त हो गया। अमित को भी अपने रिफंड का इंतजार है। अमित ने बताया कि उन्होंने भी एक ट्रेवेल्स वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कराई थी। इसी तरह फिजियोथैरिपिस्ट अनय गुप्ता ने तीन जनवरी की बुकिंग करवाई थी। उन्हें भी अपने रिफंड का इंतजार है।

अधिकांश रिफंड वेबसाइट से टिकट बुक करवाने वालों का
प्रयागराज एयरपोर्ट पर इंडिगो और एलाइंस एयर के ही विमान का संचालन हो रहा है। इन दोनों ही कंपनियों के प्रतिनिधियों का कहना है कि विमान निरस्त होने पर यात्रियों को ई-मेल करना होता है। उसके बाद ही कंपनियां संबंधित व्यक्ति का रिफंड करती हैं। कहा कि इसमें छह से सात दिन का वक्त लगता है। कंपनियां नियमानुसार रिफंड की कार्रवाई कर देती हैं। अधिकांश लोग बेवसाइट आदि के माध्यम से टिकट बुक करवाते हैं। सो रिफंड टिकट बुक करने वाले व्यक्ति के पास ही पहुंचता है। ऐसे में यात्रियों को चाहिए कि वह उन्हीं बेवसाइट और ट्रैवल्स एजेंट से ही संपर्क करें। अगर डायरेक्ट टिकट बुक करवाई है और ई-मेल के बाद भी रिफंड नहीं आया तो विमानन कंपनियों के प्रतिनिधि से संपर्क किया जा सकता है।
5.52 लाख ने निरस्त की ट्रेन से यात्रा
कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट लतीफी को देखते हुए बीते एक माह के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में 5.52 लाख यात्रियों ने आरक्षित टिकट निरस्त करा दिए। इससे रेलवे को भी नुकसान हुआ। प्रयागराज, अलीगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, मिर्जापुर आदि स्टेशनों से बुक इन टिकटों के रिफंड के रूप में रेलवे ने 5.44 करोड़ दिए। प्रयागराज जंक्शन के आरक्षण काउंटर की बात करें तो यहां 21 दिसंबर 23 से सात जनवरी तक 3510 टिकट निरस्त हुए। सिर्फ जंक्शन के काउंटर से ही इस अवधि में 22.13 लाख का रिफंड हुआ। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें