त्योहार में छोटे फाल्ट पर अब रात में नहीं होगा शट डाउन
इलाहाबाद। बिजली विभाग की ओर से दुर्गापूजा, दशहरा एवं मोहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रात में छोटे फाल्ट पर शट डाउन नहीं लेने का फैसला किया है। विभाग की ओर से इस प्रकार के निर्देश सभी सब स्टेशन को भेज दिए गए हैं। रात में मोहल्ले में दो-चार घरों की बिजली गुल होने पर अब शिकायत दिन में दूर की जाएगी। ऐसे में लोगों को रात में अंधेरे में ही रहना होगा। विभाग की ओर से बताया गया कि यह व्यवस्था मात्र तीन दिन के लिए की गई है। एक अक्तूबर मोहर्रम के बाद पुरानी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।