एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल हुए 410 दिव्यांग
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए संयुक्त ग्रेड स्तर (सीजीएल) 2017 भर्ती परीक्षा हुई। इसके अलावा जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर टियर टू की भी परीक्षा आयोजित की गई। इलाहाबाद परिक्षेत्र से जुड़े यूपी एवं बिहार से सीजीएल 2017 में 1590 दिव्यांग अभ्यर्थियों में से 900 शामिल हुए। इसी तरह हिन्दी ट्रांसलेटर टियर टू परीक्षा में 442 में से 410 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इलाहाबाद क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान के मुताबिक यूपी एवं बिहार के अभ्यर्थियों के लिए हिन्दी ट्रांसलेटर की ऑनलाइन परीक्षा इलाहाबाद के एक केंद्र पर हुई।