पांच को प्रयागराज पहुंच रहे अखिलेश, करेंगे दो चुनावी सभा
प्रयागराज। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार पांच मई को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां वह फूलपुर संसदीय सीट से गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव एवं इलाहाबाद संसदीय सीट से राजेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने बताया कि सभा इलाहाबाद संसदीय सीट में करछना विधानसभा के मुंगारी गांव एवं फूलपुर संसदीय सीट के पैगम्बरपुर गांव में होगी। महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने बताया कि विधानसभा में विपक्ष नेता रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व मंत्री शैलेंद्र कुमार यादव 30 अप्रैल को जिले में कई चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।