सत्येंद्र रोडवेज कर्मचारी परिषद के शाखाध्यक्ष बने
इलाहाबाद। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय इलाहाबाद का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी शकील अहमद के नेतृत्व में हुए चुनाव में सत्येेंद्र मणि पांडेय को निर्विरोध शाखाध्यक्ष चुना गया, जबकि संतोष यादव को शाखा मंत्री का पद मिला। साथ ही लीडर रोड, प्रयाग डिपो, सिविल लाइंस और जीरोरोड के भी पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। लीडररोड का अध्यक्ष मानसिंह और जेबी बहादुर को मंत्री के रूप में चुना गया। जीरोरोड में सरोज शुक्ला को अध्यक्ष, निशाकांत तिवारी को मंत्री, सिविल लाइंस डिपो में कमला पांडेय को अध्यक्ष, सियाराम को मंत्री और प्रयाग डिपो में शिवसिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि प्रयाग में मंत्री पद के लिए चुनाव 19 अगस्त को होगा। ब्यूरो