फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सुबह घर से निकला 12 वर्षीय छात्र लापता

Tue, 08 Sep 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के भरौटी गांव निवासी लापता छात्र वैभव की फोटो।
विज्ञापन
इफको पुलिस चौकी क्षेत्र के भरौटी गांव से 12 वर्षीय छात्र वैभव सोमवार सुबह लापता हो गया। पिता सूबेदार ने कोतवाली में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है। वैभव केंद्रीय विद्यालय इफको फूलपुर में कक्षा पांच का छात्र है। वह सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर से पैदल निकला था। बाबूगंज यादव चौराहे के सीसीटीवी फुटेज में वैभव सुबह 5:45 बजे अकेले दिखा। इसके बाद वह किस दिशा में गया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें