फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ई-स्कूटी एजेंसी के नाम पर कारोबारी से 12.45 लाख ठगे, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 10 Feb 2023 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ई-स्कूटी और ई-रिक्शा की एजेंसी देने के नाम पर क्षेत्र के एक कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी की गई। कारोबारी ने शोरूम भी बनवा डाला और खाते में 12.45 लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। कई माह बीत जाने के बाद भी न तो एजेंसी मिली और न ही जालसाजों का कुछ पता चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-स्कूटी और ई-रिक्शा की एजेंसी देने के नाम पर क्षेत्र के एक कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी की गई। कारोबारी ने शोरूम भी बनवा डाला और खाते में 12.45 लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। कई माह बीत जाने के बाद भी न तो एजेंसी मिली और न ही जालसाजों का कुछ पता चल रहा है। कारोबारी ने मेजा पुलिस को तहरीर दी है।

मेजारोड जानकीगंज के मनीष कुमार केशरवानी हार्डवेयर का कारोबार करते हैं। उनका आरोप है कि उन्हें ई-स्कूटी और ई-रिक्शा की एजेंसी देने के नाम पर इंदौर के सपन कुमार ने ब्रैंड रूफ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड विजयानगर इंदौर के खाते में 12.45 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। जिसके बाद उन्होंने एजेंसी के लिए शोरूम भी बनवा लिया। कई माह बीत जाने के बाद भी न तो रकम वापस की गई और न ही फोन पर कोई जानकारी दी जा रही है। कारोबारी मनीष कुमार केशरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें