स्कूल पहुंची पुलिस, शिक्षिका का लिया बयान
छात्रा की मां से पूछताछ के बाद पुलिस स्कूल पहुंची। वहां शिक्षिका को बुलाकर पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया। इस दौरान पता चला कि छात्रा शुक्रवार को स्कूल नहीं आई थी।
सिर्फ वीडियो हटाने के लिए कहा था
शिक्षिका का डांस करते हुए वीडियो छात्रा ने स्टेटस पर लगाया था। इस पर क्लास टीचर ने उसकी मां को फोन कर इसे हटाने को कहा तो उसने बेटी को समझाने की बात कही। कुछ देर बाद ही छात्रा ने क्लास टीचर को फोन किया जिस पर उन्होंने उसे भी वीडियो हटाने के लिए कहा। क्लास टीचर ने फोन पर डांट-फटकार की बात से इंकार किया है। - शुभा वाशिंगटन, प्रधानाचार्य