फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवकवकवमक

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र (वाराणसी के लिए खास)
विज्ञापन

0000000000000000000000000000000000

पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल की फाइल स्पेशल कोर्ट पहुंची
0 बैंक कर्मी महेश जायसवाल हत्याकांड में आरोपी हैं पूर्व सांसद और उनके पुत्र
प्रयागराज। चंदौली के पूर्व सांसद और शराब व्यवसायी जवाहर जायसवाल और उनके पुत्र गौरव पर दर्ज बैंक कर्मी महेश जायसवाल की हत्या के मुकदमे की सुनवाई अब स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में होगी। हत्याकांड की फाइल वाराणसी जिला न्यायालय से अंतरित होकर स्पेशल कोर्ट आ गई है। बुधवार को इस पर सुनवाई हुई। अभियुक्तों पर आरोप तय होना है, मगर कोई अदालत में उपस्थित नहीं था। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 31 मई की तारीख नियत की है और अभियुक्तगण को उपस्थित होने का आदेश दिया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है। घटना 23 अप्रैल 2012 की वाराणसी के कैंट थाने के भोजूबीर सदर के पास की है। वादी रमेश चंद जायसवाल ने अपने भाई महेश जायसवाल की गोली मार कर हत्या कर दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल और उनके पुत्र गौरव जायसवाल के खिलाफ आरोपपत्र विवेचना बाद अक्तूबर 2018 में दाखिल किया था। प्रकरण आरोप तय किए जाने के स्तर पर लंबित है। अभियोजन की अर्जी पर पत्रावली अंतरित होकर स्पेशल कोर्ट में आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें