कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने ज्वाइन की भाजपा
प्रयागराज। कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में अब भाजपा यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल एवं इलाहाबाद संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भोलानाथ दुबे, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सिंह पटेल भाजपा में शामिल हो गए।