फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचजेएस 2018 का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचजेएस 2018 का अंतिम परिणाम घोषित
विज्ञापन

0 23 अभ्यर्थी अपर जिला जज के पद पर चयनित
0 टेस्ट पास कर 102 न्यायिक अधिकारी भी हुए प्रोन्नत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपी उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2018 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। जारी परिणाम में अनारक्षित क्षेणी में 21 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें ओबीसी के दो अभ्यर्थियों को भी अनारक्षित वर्ग में सफलता मिली है, जबकि ओबीसी में दो अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनको मिलाकर कुल 23 अभ्यर्थी एचजेएस में चयनित हुए हैं। सूची में शामिल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले 11 चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम अभी जारी नहीं किए हैं। इनको सुरक्षित रखा गया तथा याचिका का परिणाम आने के बाद जारी किया जाएगा। उच्च न्यायिक सेवा 2018 की लिखित परीक्षा सात, आठ और नौ दिसंबर 2018 को आयोजित की गई थी और इसका साक्षात्कार 11 और 12 मार्च 2019 को हुआ था। इसी क्रम में विभागीय टेस्ट पास करने वाले 102 न्यायिक अधिकारियों को भी हाईकोर्ट ने एसजेएस कैडर में प्रोन्नत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें