फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस गोविंद माथुर ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जस्टिस गोविंद माथुर ने ली शपथ
विज्ञापन

इलाहाबाद। राजस्थान हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट आए न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने मंगलवार को यहां पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उनको मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले ने शपथ दिलाई। इस दौरान हाईकोर्ट के लगभग सभी न्यायमूर्तिगण, अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जस्टिस माथुर ने सर्वप्रथम 2004 में राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की थी। इससे पूर्व वह राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में संवैधानिक, सर्विस और लेबर लॉ की वकालत करते रहे। वह कई शैक्षणिक संस्थाओं, बैंकों, एनसीटीई, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के स्थायी अधिवक्ता भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें