इग्नू में नए सत्र के लिए प्रवेश आवेदन शुरू
इलाहाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी-2018 सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र, एडीसी के समन्वयक डॉ. एसपी सिंह के अनुसार इच्छुक प्रवेशार्थी एमकॉम, एमए हिंदी, अंगेजी, इतिहास, समाजशात्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन, समाज कार्य, ग्रामीण विकास, पीजी डिप्लोमा पत्रकारिता, आपदा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बीए एकल विषय, बीकॉम/एमकॉम के सीए, आईसीडब्ल्यूएआई, सीएस का फॉर्म आफलाइन भरा जा रहा है।