फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदाकर्मियों के उत्पीड़न पर बिजली कर्मचारी संघ ने चेताया
विज्ञापन

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की इलाहाबाद इकाई की बैठक में मंगलवार को पांच माह से संविदा कर्मचारियों का मानदेय भुगतान लंबित होने पर नाराजगी जताई गई। संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जवाहर लाल विश्वकर्मा ने बताया कि ईपीएफ का रखरखाव भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। विभिन्न खंडों में लेबर सप्लाई एजेंसियां कर्मचारियों को अलग-अलग मानदेय भुगतान कर रही हैं। नगरीय विद्युत वितरण खंड नैनी के अधिशासी अभियंता ने आठ संविदा कर्मचारियों का पूरे माह का मानदेय काट लिया है। तीन वर्ष से कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है। इस तरह उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्याओं का द्विपक्षीय वार्ता के आधार पर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो अधीक्षण अभियंताओं के कार्यालय के समक्ष ध्यानाकर्षण आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष डीपी ओझा, प्रकाश चंद्र यादव, योगेंद्र तिवारी, राम कुशल, वासुदेव यादव, दीपक सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें