फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में दिए जाएंगे नए कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा कैंप के जरिए बिजली विभाग देगा नए कनेक्शन
विज्ञापन

- मुख्य अभियंता की बैठक में वितरण क्षेत्र इलाहाबाद के सभी जिलों को दिए गए निर्देश
इलाहाबाद। पॉवर कारपोरेशन की ओर से शहरी बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क एवं एपीएल परिवारों को सुगम संयोजन योजना के तहत नए कनेक्शन देने केलिए मंडल के सभी जिलाें में 40 मेगा कैंप लगाए जाएंगे। मुख्य अभियंता वितरण अश्वनी श्रीवास्तव ने वितरण क्षेत्र इलाहाबाद के चारों जिलों में नए कनेक्शन देने के लिए मीटर आदि सामग्री की समुचित व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्य अभियंता बृहस्पतिवार को चारों जिलों के सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति करने का निर्देश दिया। जले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा में बदलने, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली का कड़ा निर्देश दिया। कार्यशाला खंड के अधिकारियों को अधिक से अधिक ट्रांसफार्मर के मरम्मत करने और भंडार खंड के अधिकारियों को अधिक से अधिक ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें