फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayaraj : बैंक मैनेजर के मकान में गिरी 11 हजार वोल्ट की लाइन, पड़ोसी के घर में कूदकर परिवार ने बचाई जान

Thu, 26 Dec 2024 04:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में राहुल श्रीवास्तव बतौर शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वह द्वारका सेक्टर में पिता जितेंद्र, माता गीता, पत्नी अपेक्षा और पांच साल की बेटी नव्या के साथ रहते हैं। सुबह करीब 5:56 बजे जोरदार धमाके के साथ घर के बरामदे के साथ आग लगी थी।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर के घर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालिंदीपुरम के द्वारका सेक्टर में रहने वाले बैंक मैनेजर राहुल श्रीवास्तव के मकान पर बुधवार सुबह बिजली का तार गिरने से आग लग गई। घर में रह रही मासूम बच्ची के साथ परिवार ने पड़ोसी के घर छलांग लगाकर जान बचाई। इस आग में स्कूटी, फर्नीचर, दरवाजा, साइकिल, आदि सामान जलकर राख हो गए।

खुल्दाबाद स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में राहुल श्रीवास्तव बतौर शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वह द्वारका सेक्टर में पिता जितेंद्र, माता गीता, पत्नी अपेक्षा और पांच साल की बेटी नव्या के साथ रहते हैं। सुबह करीब 5:56 बजे जोरदार धमाके के साथ घर के बरामदे के साथ आग लगी थी। शोर-शराबे के बाद परिवार बाहर आया तो स्कूटी समेत अन्य सामान धू-धू जल रहा था।

आग की लपटों को देख तुरंत राहुल मासूम बेटी संग दीवार फांदकर परिवार को पड़ोसी के घर में घुसे और राहत की सांस ली। गनीमत रही कि आग की घटना के बाद विद्युत विभाग को फोन कर लाइन कटवाई गई। इस हादसे में दरवाजा, लकड़ी की रेलिंग, स्कूटी, साइकिल समेत बरामदे में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें