फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बारिश के दौरान लोगों पर टूटा आसमानी कहर, बिजली गिरने से कौशाम्बी, प्रयागराज में 11 की मौत

Wed, 27 Jul 2022 01:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंगलवार को आसमानी बिजली गिरने से प्रयागराज और कौशाम्बी में 11 लोगों की मौत हो गई और जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
Red Lightning - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को हुई बारिश के दौरान कई लोगों पर आसमानी कहर टूटा। बिजली गिरने की घटनाओं में कौशाम्बी में सात व प्रयागराज में चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वज्रपात की चपेट में आने वाले सबसे ज्यादा खेतों में काम करने वाले रहे।

विज्ञापन


कौशाम्बी के सिराथू तहसील के बिछौरा गांव निवासी रंजना (18) की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सदर तहसील के कोरीपुर गांव की लक्ष्मी देवी (35) धान की रोपाई कर रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे बिजली गिरी और लक्ष्मी की मौके पर मौत हो गई। सिराथू तहसील के मवई केवट निवासी करिश्मा यादव (16) जब खेत में थी, तभी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। चायल क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी रामप्रसाद (50) धान की रोपाई करने खेतों पर गया था। इस दौरान तेज बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

इसी तरह काजू गांव में रहने वाला बसंत लाल सरोज (50) व संजय पासी (21) मंगलवार की दोपहर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बिजली गिरने से बसंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से झुलस गया। चायल तहसील के ही चरवा कस्बे के हड़हडाई मोहल्ले की कन्या देवी (60) खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर उसकी भी मौत हो गई। इसी प्रकार चायल तहसील के ही लोधौर निवासी धमेंद्र पासी (32) तथा जलालपुर साना निवासी मुन्ना (13) भी वज्रपात की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गए।

प्रयागराज के हंडिया में बिजली गिरने से तारागांव के मजरा खुशहालपुर में मुन्नी देवी (50) और मंजू शर्मा (50) की जान चली गई। गांव कुराकाट में खेत में मवेशी चरा रहे उमाशंकर चौहान (36) वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कोरांव की ग्राम पंचायत कुकुरहटा के बितनीपुर मजरे में मंगलवार की शाम धान की रोपाई कर खेत से बाहर निकल रही बिटोला (43) की बिजली गिरने से मौत हो गई। रामगोपाल (40) जब खेत की जुताई कर रहा था, तभी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बरौत के भूई गांव में धान की रोपाई करने गया धोनी बिन्द (16) वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें