फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : चिकित्साधिकारी भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा में 1058 अभ्यर्थी सफल, 6153 अभ्यर्थी हुए थे शामिल

Sun, 26 Mar 2023 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 611 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा में 1058 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। स्क्रीनिंग परीक्षा आठ जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी, जिसमें 6153 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 611 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा में 1058 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। स्क्रीनिंग परीक्षा आठ जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी, जिसमें 6153 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू में शामिल होना है। हालांकि, इससे पहले सफल अभ्यर्थियों को आयोग में आवेदन पत्र जमा करना होगा। आयोग के सचिव के अनुसार जो अभ्यर्थी स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर श्रेणीवार पदों के सापेक्ष न्यूनतम अर्हता अंक धारित करते हैं, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर/अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन की हॉर्डकॉपी सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ छह अप्रैल तक व्यक्तिगत रूप से आयोग में उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा करनी है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा और अभ्यर्थन स्वत: निरस्त मान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें