टीजीटी गणित में 228, पीजीटी मनोविज्ञान में दो का चयन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी गणित- 2011 में कुल 228 पदों एवं पीजीटी मनोविज्ञान के दो पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। चयन बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी परिणाम में टीजीटी गणित वर्ग-01 के कुल 213 पद एवं वर्ग-02 के कुल 15 पदों पर चयनितों की सूची जारी कर दी है। सचिव की ओर से पीजीटी मनोविज्ञान के दो पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से साक्षात्कार में शामिल सभी अभ्यर्थियों के कटऑफ जारी कर दिए हैं।