फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न दने पर बीएसए संभल तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के लिए
विज्ञापन

000000000000000000000000

वेतन न देने पर बीएसए संभल तलब
प्रयागराज। माध्यमिक विद्यालय को ग्रांट इन एड पर लेने के बावजूद अध्यापकों को वेतन न देने पर हाईकोर्ट ने संभल के बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह को तलब कर लिया है। कोर्ट ने कहा कि उन पर अवमानना के आरोप तय किए जाएंगे, इसलिए वह एक फरवरी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित हों। सक्षम माध्यमिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल की अवमानना याचिका पर न्यायमूर्ति सुनीत कुमार सुनवाई कर रहे हैं। याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट के आदेश पर विद्यालय से संबद्ध प्राइमरी स्कूल को 24 नवंबर 2017 को सरकार ने ग्रांट इन एड पर ले लिया है। लेकिन, बीएसए ने अब तक अध्यापकों को वेतन नहीं निर्गत किया। कोर्ट ने बीएसए से अनुपालन आख्या मांगी थी। उन्होंने जवाब दिया कि आदेश का अनुपालन नहीं किया जा सका है। इस अदालत ने अवमानना का स्पष्ट मामला मानते हुए बीएसए को आरोप निर्मित करने के लिए तलब कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें