परास्नातक, स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने कई विषयों में परास्नातक एवं स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत एमए/एमएससी गणित पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच से 18 दिसंबर के बीच होंगी। एमए/एमएससी साइकोलॉजी पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ से 20 दिसंबर, एमटेक इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग तथा एमटेक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के पहले एवं तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 18 दिसंबर, एमएससी कंप्यूटर साइंस पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा छह से 20 दिसंबर, प्रोग्राम ऑफ मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 11 से 15 दिसंबर के बीच होंगी। इसी तरह बीएफए थर्ड सेमेस्टर 19 नवंबर से 15 दिसंबर तथा प्रोग्राम ऑफ बैचलर इन ग्लोबलाइजेशन एंड डेवलपमेंट स्टडीज (इंट्रीग्रेटेड) पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 28 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच होंगी।
00
कैंपस
0 इविवि के बायोकेमिस्ट्री विभाग में ‘द इंम्पोटेंश ऑफ द कम्प्लीमेंट सिस्टम इन इम्यूनिटी’ पर लेक्चर दिन में 11 बजे से होगा।