प्रभु से मिले सोनकर, कहा प्रतिदिन चलेे दिल्ली, मुंबई दुरंतो
इलाहाबाद। इलाहाबाद-नई दिल्ली और इलाहाबाद-लोकमान्य तिलक (मुंबई) दुरंतो को प्रतिदिन चलाने करने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने बृहस्पतिवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु से दिल्ली में मुलाकात की है। उन्होंने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपकर दिल्ली और मुंबई दुरंतो को प्रतिदिन चलाने की मांग की है। सांसद के अनुसार लंबे समय से इन दोनों ट्रेनों को प्रतिदिन करने की मांग स्थानीय जनता कर रही है। सांसद के मुताबिक दोनों ट्रेनों को प्रतिदिन चलाने से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी तो वहीं रेल का भी राजस्व बढ़ेगा। विनोद सोनकर ने बताया कि रेल मंत्री ने शीघ्र ही दोनों ट्रेनों को प्रतिदिन चलाए जाने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो