फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 10वीं, 12वीं की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को, यूपी बोर्ड ने घोषित की तिथि

Fri, 23 Jun 2023 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा 15 जुलाई को दो पालियों में होगी। 10वीं इंप्रूवमेंट की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड मुख्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड-2023 की दसवीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित होगी। बृहस्पतिवार को परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 44669 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट के लिए 18400 और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 26296 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा 15 जुलाई को दो पालियों में होगी। 10वीं इंप्रूवमेंट की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों के जनपद मुख्यालय में बनाए गए केंद्र पर होगी। परीक्षाओं के लिए बोर्ड की तरफ से सात जून तक आवेदन लिए गए थे।

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी हो गई है। इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर किया जा सकेगा। पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी परीक्षार्थी संपर्क करके एडमिट कार्ड हासिल कर सकेंगे। परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, पेजर, या किसी भी अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें