फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोंडा में स्टेडियम की मांग के लिए युवाओं ने की बैठक

विज्ञापन
गोंडा के भ्यामल खेड़ा में स्टेडियम की मांग को लेकर बैठक करते लोग। स्रोत : स्वयं  - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र में स्टेडियम न होने से नाराज युवाओं ने शुक्रवार को गोरई मार्ग स्थित भ्यामल खेड़ा में बैठक की। युवाओं ने कहा कि स्टेडियम के अभाव में उन्हें सड़क पर दौड़ लगानी पड़ती है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। वक्ताओं ने बताया कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों ने गोंडा क्षेत्र में स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब स्टेडियम अन्यत्र बनाए जाने की चर्चा है। इसे युवाओं के साथ विश्वासघात बताते हुए आगामी 25 अगस्त को भ्यामल खेड़ा पर महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महापंचायत में स्टेडियम की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान भाजपा के जिला संयोजक चौधरी दिगंबर सिंह, पुष्पेंद्र ठकुरेला, हरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, लकी सिंह, शिव कुमार ठकुरेला, विकास सिंह, बनवारी लाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें