फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी में अहम किरदार निभाने वाले वीर सपूतों को जानेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के मौलाना आजाद लाइब्रेरी सिर्फ बेहतरीन किताबों के संग्रह के लिए नहीं जानी जाएगी, बल्कि देश की आजादी में अहम किरदार निभाने वाले वीर सपूतों की वजह से भी जानी जाएगी। इस लाइब्रेरी के एक हॉल को इन्हीं आजादी के नायकों को समर्पित कर दिया गया है। यह हॉल ‘देश की आजादी में एएमयू की भूमिका’ के नाम पर गैलरी होगा, जिसका उद्घाटन 15 अगस्त को कुलपति प्रो. तारिक मंसूर करेंगे।
विज्ञापन

गैलरी में एएमयू के पूर्व छात्र राजा महेंद्र प्रताप सिंह, हसरत मोहानी, मोहम्मद अली, शौकत अली, अब्दुल मजीद ख्वाजा, रफी किदवई सरीखे 50 से ज्यादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तस्वीरें हैं। इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बायोग्रॉफी, ऑटो बायोग्राफी हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू में किताबें हैं। साथ ही आजादी के नायकों पर जारी डाक टिकट और चिट्ठियां हैं। दुर्लभ तस्वीरों का संग्रह भी है। इस संबंध में उर्दू एकेडमी के पूर्व निदेशक डॉ. राहत अबरार ने बताया कि यह गैलरी उन विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो इन शोध करेंगे या इनके बारे में जानकारी की ख्वाहिश होगी। 15 अगस्त को इसका उद्घाटन होगा। आजादी के नायकों पर प्रदर्शनी का सभी आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें