भांकरी हाईवे पर दो दिन पूर्व सड़क पार करते समय टेंपो की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान खैर क्षेत्र के गांव अंडला निवासी 27 वर्षीय ब्रजमोहन पुत्र भगवती प्रसाद के रूप में हुई है, जो भांकरी स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया है कि सात अप्रैल की शाम ब्रजमोहन सड़क पार कर रहे थे, तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ब्रजमोहन अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।