गांव वाजिदपुर में मंगलवार को जानलेवा हमले में घायल युवक की जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को पकड़ा है, जिन्हें न्यायालय के आदेश पर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
गांव निवासी भीकम सिंह के अनुसार मंगलवार को वह अपने बेटे विक्रम के साथ बैठे हुए थे तभी भानु प्रकाश, कौशल व हरिओम पुत्रगण रामवीर सिंह और उनकी मां मुन्नी ने हमला बोलकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें उनका बेटा विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया।
तत्काल वह अपने बेटे को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
घटना घटना के बाद सक्रिय हुई थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक डंडा और ईंट का अद्धा भी बरामद किया है।