फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 10 Feb 2024 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के विजयगढ़ मतवारी निवासी गजराज उर्फ दिनेश कुमार गुरुग्राम के मानेसर में प्राइवेट नौकरी करते थे। पत्नी-बच्चों सहित गुरुग्राम में ही रहते थे। वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आया अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक गजराज उर्फ दिनेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के मानेसर में हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक का इलाज के दौरान निधन हो गया। उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


विजयगढ़ मतवारी निवासी गजराज उर्फ दिनेश कुमार (37) पुत्र रामचरण गुरुग्राम के मानेसर में प्राइवेट नौकरी करते थे। पत्नी-बच्चों सहित गुरुग्राम में ही रहते थे। 1 फरवरी की रात आठ बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी पीछे से आया अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया था।

इससे गजराज बुरी तरह घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया। 8 फरवरी की रात गांव मतवारी में शव पहुंचा, तो पत्नी नीतू सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने पीछे दस वर्षीय विंतेश और एक साल के आर्यवीर को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें