फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर में युवक फंदे पर लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के युवक ने शनिवार रात बहन के प्रेम प्रसंग और बरला पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर रामघाट रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर परिसर में जान देने की कोशिश की। इस दौरान वह परिसर में ही फंदे से लटक गया। वहां मौजूद परिजनों की नजर पड़ गई और युवक को आनन-फानन उतार लिया गया। बाद में उसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से बरला क्षेत्र के रहने वाले अभियंता की आगरा के सरकारी महकमे में तैनाती है। परिवार सहित वे आगरा में ही रहते हैं। उनका बेटा भीम आर्मी से जुड़ा हुआ है। 15 अगस्त को उनका बेटा अपनी बहन के साथ गांव बरला में घूमने आया था। इसी बीच उसकी बहन का प्रेमी भी पीछे आ गया और गांव से प्रेमी उसकी बहन को ले गया। इस मामले में बरला पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी गई। शिकायत पर पुलिस ने प्रयास करते हुए अगले दिन युवती को बरामद कर लिया। कानूनी प्रक्रिया मेडिकल व बयान आदि के लिए उसे रामघाट रोड क्वार्सी थाने के बगल में स्थित वन स्टॉप सेंटर में ठहराया गया। शनिवार रात परिजन व खुद युवती का भाई वहां मौजूद थे। सभी लोग बेटी से बात कर रहे थे। बेटी को समझाने का प्रयास कर रहे थे। मगर बेटी अपने घर जाने के बजाय प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार का आरोप है कि इन्हीं दोनों बातों से आहत होकर उनके बेटे ने स्टॉप सेंटर परिसर में ही पेड़ पर लटककर खुद के गले में फंदा लगा लिया। इस खबर पर क्वार्सी पुलिस भी आ गई।
परिवार के अनुसार युवक काफी समय से बेटी के पीछे था। अब पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की है। इसी बात से तंग आकर उनके बेटे ने यह कदम उठाया। इधर, इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल ने बताया कि युवक को मेडिकल में उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। इस मामले में बरला पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सोमवार को युवती के बयान आदि की प्रक्रिया अदालत में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें