फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 15 Apr 2024 03:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाइकों की आमने- सामने से टक्कर हो गई। इससे दाेनों बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रक ने सड़क पर खड़े ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पर मौजूद पिलखना कस्बा निवासी युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 अप्रैल को जीटी रोड पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव लधौआ निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र उदयवीर 14 अप्रैल को पड़ोस के ही मोनू पुत्र बनवारी लाल के साथ जीटी रोड में हरीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी बीच मैनपुरी शहर के मोहल्ला उपाध्याय गली निवासी शंकर सिंह पुत्र लालहंस (क्लर्क अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, अलीगढ़) की बाइक से सामने से टक्कर हो गई। इससे दाेनों बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने वहां से जा रही एक एंबुलेंस को रोककर तीनों घायलों को अस्पताल भेजा है। वहीं 13 अप्रैल की रात करीब 11 बजे पनैठी के निकट एक ट्रक ने सड़क पर खड़े ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पर मौजूद पिलखना कस्बा निवासी 30 वर्षीय गुलफाम पुत्र इरशाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें