कृष्ण कुमार अपनी खेती को पट्टे पर उठाकर 14 अप्रैल को ससुराल गया था। उसकी पत्नी पहले से अपने मायके में थी। सोमवार को दोपहर दो बजे उन्हें सूचना दी गई कि कृष्णा की मौत हो गई है, लेकिन पूछने पर कारण नहीं बताया। जब ससुराल शव लेकर गांव आए तो भतीजे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
अलीगढ़ के खरई गांव निवासी एक युवक की लोधा क्षेत्र में स्थित ससुराल में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सोमवार की दोपहर ससुराल वाले शव लेकर गांव पहुंचे तो मृतक के चाचा ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए परिजनों को लोधा थाने में संपर्क करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
खरई गांव निवासी विक्रम सिंह के अनुसार उनका 27 वर्षीय भतीजा कृष्ण कुमार अपनी खेती को पट्टे पर उठाकर 14 अप्रैल को ससुराल गया था। उसकी पत्नी पहले से अपने मायके में थी। सोमवार को दोपहर दो बजे उन्हें सूचना दी गई कि कृष्णा की मौत हो गई है, लेकिन पूछने पर कारण नहीं बताया।
जब ससुराल शव लेकर गांव आए तो भतीजे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इस पर उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर शाम को थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। कृष्ण कुमार के पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। परिवार में वृद्ध मां के अलावा पत्नी व दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।