फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बहन के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला हिमाचल निवासी बबलू कुमार की शनिवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर से लौट रहा था।
विज्ञापन

38 वर्षीय बबलू सिकंदराराऊ के नगला झल्ला में अपनी बहन के घर पर एक गमी में घूमने के लिए गया था। देर शाम वापस लौटते समय वह अकराबाद के पेट्रोल पंप पर ऑटो से उतरा। स्थानीय लोगों ने बताया है कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बबलू की मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम को गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। बबलू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। बबलू पर कोई बच्चा नहीं था। गांव में शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें