फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हादसे में युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Sat, 14 Oct 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कौड़ियागंज निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र रामजी कस्बे के ही वली शेर पुत्र जफरुद्दीन के साथ शुक्रवार की शाम किसी बाइक से कस्बे के आरामशीन चौराहे पर आए थे। वहां पर बाइक सहित सड़क पार करते समय अलीगढ़ से गंगीरी की ओर जा रही प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पनैठी-गंगीरी रोड पर कौड़ियागंज चौराहे पर बाइक सवार दो युवकों को प्राइवेट बस ने टक्कर मारकर निकल गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


कौड़ियागंज निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र रामजी कस्बे के ही वली शेर पुत्र जफरुद्दीन के साथ शुक्रवार की शाम किसी बाइक से कस्बे के आरामशीन चौराहे पर आए थे।

वहां पर बाइक सहित सड़क पार करते समय अलीगढ़ से गंगीरी की ओर जा रही प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय संजू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वली शेर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें