ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक की 14 माह पूर्व ही शादी हुई थी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली के गांव विचौला निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी रोहिताश सारस्वत पुत्र रामवीर सारस्वत गभाना की सीमेंट फैक्टरी में सुपरवाइजर था। 9 मई को बाइक से घर लौट रहा था। शाम पौने आठ बजे के करीब जारौठ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
10 मई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई रिंकू शर्मा की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक पंकज उर्फ पिंकी पुत्र लाखन सिंह पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मृतक की 14 माह पूर्व ही शादी हुई थी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।