फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, सीमेंट की बोरी लादते समय हादसा

Mon, 20 Feb 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर सूचना पर पुलिस व परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में रेलवे यार्ड के पास रविवार को ट्रक की चपेट में आकर मजदूर युवक की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब वह ट्रक में सीमेंट की बोरी लाद रहा था। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। बताया गया है कि बरौला भाटिया नगर का 50 वर्षीय रविन्द्र कुमार उर्फ महाराज मजदूरी करता था। रोजाना की तरह रविवार को वह मजदूरी पर आया था। रेलवे यार्ड पर वह ट्रक में सीमेंट की बोरी लाद रहा था।

विज्ञापन

तभी चालक ने ट्रक को आगे बढ़ाया तो वह ट्रक से नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई। यह देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर सूचना पर पुलिस व परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें