रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते हुए एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक जवां क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था और गांव जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सुबोध यादव ने बताया कि 25 वर्षीय अनिल मांझी पुत्र गनौली मांझी निवासी पत्थर कटी, थाना मेहकार, बिहार जवां थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने गांव जाने को स्टेशन पहुंचे थे। प्लेटफार्म दो से रेलवे ट्रैक पार करते में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसके रिश्तेदार से संपर्क किया गया। पिता गनौली मांझी ने पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली।