फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नर्सिंग होम में युवक को किया मृत घोषित, जिला अस्पताल में मिला जिंदा, यह है मामला

Sun, 23 Jul 2023 02:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नर्सिंग होम में एक व्यक्ति को मृत बता दिया गया और कहा कि घर ले जाइये। यह खबर सुनकर तमाम परिजन व रिश्तेदार आ गए। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां सीएमएस डा.नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया यह अभी जीवित है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती सोनू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिबाई बुलंदशहर खैरपुर का युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन नाहुक हालत में शहर के बन्नादेवी इलाके के एक नर्सिंग होम में लेकर आए। मगर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान वह जीवित पाया गया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि सोनू नाम के युवक ने किसी बात पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस पर परिजन उसे डिबाई और वहां से बन्नादेवी के निजी अस्पताल में लाए। परिजन शीशपाल व पूरन सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे नर्सिंग होम में उसे मृत बता दिया गया और कहा कि घर ले जाइये। 

यह खबर सुनकर तमाम परिजन व रिश्तेदार आ गए। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां सीएमएस डा.नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया यह अभी जीवित है। इसे बाद में यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस बात की पुष्टि सीएमएस ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें