फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जनाजे में गए युवक का ब्लेड मारकर पर्स उड़ाया, फिर कर दिया हमला, मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Oct 2023 01:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देहली गेट के सुहेब के अनुसार वह 23 अक्तूबर को एक जनाजे में कब्रिस्तान जा रहा था। तभी चरखवालान के पास एक शातिर युवक ने उससे सिगरेट मांगते हुए जेब से पर्स पार कर दिया। जब सुहेब को शक हुआ तो उसने युवक का हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
ब्लेड - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के देहलीगेट क्षेत्र के चरखवालान में जनाजे में शामिल युवक की जेब से ब्लेड मारकर युवक ने पर्स पार कर दिया। इस दौरान विरोध में युवक पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। बाद में पुलिस को तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन

देहली गेट के सुहेब के अनुसार वह 23 अक्तूबर को एक जनाजे में कब्रिस्तान जा रहा था। तभी चरखवालान के पास एक शातिर युवक ने उससे सिगरेट मांगते हुए जेब से पर्स पार कर दिया। जब सुहेब को शक हुआ तो उसने युवक का हाथ पकड़ लिया। 

बस इसी बात पर उसने सुहेब के ब्लेड मार दिया। इस पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई और आरोपी को पकड़ा गया। मगर वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। बाद में पुलिस आ गई। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें