कुलवा गांव में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ भूरा (35) पुत्र लालता प्रसाद शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सड़क पर टहल रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को परिजन एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे जिसने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। गभाना थाना प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।