गांव गोरना रसीदपुर निवासी रिंकू सिंह 18 जनवरी की देर शाम अलीगढ़ की ओर से आ रहे थे। हाईवे पर ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। पुलिस ने उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां जनवरी की देर रात रिंकू सिंह की मौत हो गई।
हाईवे पर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गोरना रसीदपुर निवासी 35 वर्षीय रिंकू सिंह 18 जनवरी की देर शाम अलीगढ़ की ओर से आ रहे थे। हाईवे पर ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल रिंकू को पुलिस ने उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां 23 जनवरी की देर रात रिंकू सिंह की मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। रिंकू सिंह दो बच्चों के पिता थे।