फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ससुराल आए युवक को गोली मारकर किया घायल, मेडिकल में भर्ती

Fri, 27 Sep 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि तभी कुछ नामजदों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली बबलू के पेट में लगी है। इस बीच शोर-शराबे पर आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
गोधा क्षेत्र में गोली लगने से घायल युवक की जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ थाना गोधा क्षेत्र के गांव नगला महबूदपुर में ससुराल में आए युवक पर नामजदों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से मामले में कोई तहरीर नही मिली है। 

विज्ञापन


थाना अतरौली क्षेत्र के गांव कलियानपुर -गणेशपुर निवासी बबलू की गोधा क्षेत्र के गांव नगला महबूदपुर निवासी सुंदर सिंह के यहां पर है। बबलू की पत्नी शकुंतला पिछले दो माह से अपने मायके में ही रह रही है। बबलू उसे बुलाने के लिए बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल आया था। दोपहर करीब दो बजे वह खेतों की तरफ शौच के लिए गया था। 

आरोप है कि तभी कुछ नामजदों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली बबलू के पेट में लगी है। इस बीच शोर-शराबे पर आरोपी वहां से भाग गए। घायल को परिजन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली लेकर पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालात में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर गोधा थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी व सीओ अतरौली संजना सिंह पहुंच गईं। उन्होंने घायल से पूरी घटना की जानकारी ली। सीओ अतरौली संजना सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है, मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों ने बबलू की हालत खतरे से बाहर बतायी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें