पुरानी रंजिश के चलते युवक को दबंगों ने पेड़ से हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र के गांव फौजुआ निवासी दीपचंद कश्यप ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दबंग दिनेश पुत्र जयशंकर, भीमसेन पुत्र छिद्दा सिंह, कपिल पुत्र भीम जान, विपिन व अन्य लोग रंजिश मानते हैं।
इसी रंजिश में मंगलवार शाम तीन बजे मेरा बेटा सोनू घर कुछ ही दूरी पर टहलने के लिए निकला था। तभी दबंगों ने उसे घेर लिया और अपने घर में खींच ले गई। सभी ने बुरी तरह मारा-पीटा। इसके बाद सोनू को घर के बाहर ले आए और पेड़ से हाथ-पैर बांधकर जमकर लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई।