फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुरानी रंजिश में सिंचाई करते युवक को गोली मारी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक आजाद।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही युवकों ने सिंचाई करते युवक को गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




मानपुर गांव निवासी जवाहर पुत्र सुखवीर ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार दोपहर उसका भाई आजाद माइनर से अपने खेतों में सिंचाई कर रहा था। उसी वक्त गांव के ही ब्रजपाल पुत्र रामस्वरूप, जगवीर, चंद्रवीर पुत्र ब्रजपाल व दो अज्ञात युवक बाइक से खेत पर पहुंच गए। ब्रजपाल, जगवीर व चंद्रवीर ने तमंचों से आजाद पर गोली चला दी। जिससे आजाद के बाएं हाथ में दो गोली लगी हैं।



दांयीं आंख, मुंह, पैर व जांघ में छर्रे लगे हैं। पास के खेतों में कार्य कर रहे गांव के ही किसानों ने दौड़कर उसके भाई की जान बचाई। आरोपी भाई को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद ब्रजपाल, जगवीर, चंद्रवीर व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन





ग्रामीणों के अनुसार आरोपी की बहन के पति की मौत होने के बाद पति की सारी संपत्ति उसकी बहन के नाम हो गई थी। विधवा बहन के गांव के ही अविवाहित युवक सतपाल से प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। तभी से दोनों पक्षों में अनबन रहने लगी थी। सतपाल महिला को लेकर बल्लभगढ़ में रहने लगा। महिला की 14 वर्षीय बेटी अपने ननिहाल मानपुर में रह रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें