मोरथल निवासी शाकिर परिवार सहित कासिमपुर रोड पर मकान बनाकर रहता है। नीचे दुकानें किराये पर उठी हैं, जबकि परिवार पहली मंजिल पर रहता है। रोड पर ही घर के सामने नल लगा हुआ है। रात करीब सवा दस बजे शाकिर घर से उतरकर नल पर पानी भरने आया था। तभी कस्बे की ओर से बाइक सवार दो युवक आए और गोली मारकर कासिमपुर की ओर भाग गए।
हरदुआगंज कस्बे के कासिमपुर रोड पर 9 मई देर रात बाइक सवार हमलावर घर के दरवाजे पर खड़े युवक को गोली मारकर भाग गए। गोली युवक के जांघ में लगी है, जिसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फौरी जांच में किसी तरह की रंजिश सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि मूल रूप से मोरथल निवासी 24 वर्षीय शाकिर पुत्र हसरथ परिवार सहित कासिमपुर रोड पर मकान बनाकर रहता है। नीचे दुकानें किराये पर उठी हैं, जबकि परिवार पहली मंजिल पर रहता है। रोड पर ही घर के सामने नल लगा हुआ है। रात करीब सवा दस बजे शाकिर घर से उतरकर नल पर पानी भरने आया था। तभी कस्बे की ओर से बाइक सवार दो युवक आए और गोली मारकर कासिमपुर की ओर भाग गए। इस दौरान गोली शाकिर की जांघ में लगी।
किस हथियार से गोली चली थी, ये स्पष्ट नहीं हो पाया। मगर फायर की आवाज व शाकिर के शोर पर परिजन आ गए और पुलिस को खबर दी। आनन फानन शाकिर को दीनदयाल अस्पताल लाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एसओ रवि चंद्रवाल के अनुसार घटना हुई है। अभी कारण साफ नहीं है। रंजिश भी नहीं बताई जा रही। जांच की जा रही है।