फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की पत्नी से नजदीकियां: गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या, पोखर किनारे फेंका शव

Tue, 17 Oct 2023 11:08 PM IST
चमन शर्मा जितेंद्र शर्मा, अमर उजाला,अलीगढ़

सार

छोटे भाई की पत्नी से एक युवक की नजदीकियां थी, जो आरोपी को नागंवार गुजरती थी। आरोपी ने गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी और शव को पोखर किनारे भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक राम प्रकाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में छोटे भाई की पत्नी से गांव के ही युवक की नजदीकियों का विरोध करने वाले जेठ की आरोपी युवक ने बीती रात गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन




थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी लक्ष्मी नारायण जाटव के दो बेटे हैं, रामप्रकाश और सोमवीर। 45 वर्षीय रामप्रकाश शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी से अलग हो गया। इसके बाद से रामप्रकाश अलग मकान में अकेला रहता था और तालानगरी में ताला बनाने का काम करता था। सोमवीर नोएडा में काम करता है और उसकी पत्नी व बच्चे गांव में ही एक अलग मकान में रहते हैं। लक्ष्मीनारायण के अनुसार गांव के ही लोधी समाज के एक युवक राहुल पुत्र चरन सिंह का छोटे बेटे सोमवीर के घर उसकी अनुपस्थिति में आना जाना था, जो रामप्रकाश को नागवार था। इसी बात पर बीते करीब दो साल से दोनों के बीच कई बार झगड़े हो चुके थे। 
विज्ञापन




दस दिन पहले भी गांव में हुई भागवत में दोनों में मारपीट हुई, इसके बाद तालानगरी चौकी पर समझौता हो गया। इसी बीच राहुल ने एसएसपी के यहां रामप्रकाश के परिजनों पर 70 हजार रुपए न लौटाने की शिकायत की, जिसमें भी आपसी सुलह हो गई। सोमवार को गांव के अजीत पुत्र अजय की सगाई थी, जिसमें रामप्रकाश ने शराब पीकर रात ग्यारह बजे तक नृत्य किया, जिसके बाद वह घर सोने चला गया। चूंकि वह अकेला अलग मकान में सोता था, इसलिए किसी को चिंता नही हुई। मंगलवार 11 बजे करीब कूड़ा बीनने वाले ने मृतक के घर से चालीस मीटर दूर पोखर किनारे शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त रामप्रकाश के रूप में की। सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मद मोहसिन खान, एसओ रवि चंद्रवाल मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के गले में गमछा कसा मिला, साथ ही चेहरे, पेट और शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक शव गांव पहुंचा चुका था, लेकिन परिजनों ने एफआईआर की प्रति लिए बिना अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
पुलिस को पोखर के किनारे शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। परिजनों ने पास में रहने वाले एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - मो. मोहसिन खान, सीओ अतरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें