फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गायब युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला, परिवार में छाया मातम

Sat, 24 Aug 2024 05:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोहित कुमार किसी का फोन आने पर घर से चला गया था। वापस न लौटने पर परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 23 अगस्त की सुबह युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 अगस्त रात से गायब युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका मिला। मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत बमसोई हुसैनपुर के मजरा गांव टन्डोली निवासी रोहित कुमार (21) पुत्र अजय कुमार 22 अगस्त की शाम सात बजे किसी का फोन आने पर घर से चला गया था। वापस न लौटने पर परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 23 अगस्त की सुबह पांच बजे युवक के चाचा किसी काम के लिए घर से बाहर गए थे। जहां उन्होंने देखा कि युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ है।
विज्ञापन


चाचा ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने शव पेड़ पर लटके देखा तो होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर पेड़ से शव उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक तीन भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें